मनोरंजन

जल्द बज सकती है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की शहनाई

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा के अपने प्यार के चर्चों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। दोनों बिग बॉसके घर के अंदर एक-दूसरे से मिले और प्यार हो गया। रियलिटी शो में आने के बाद से, यह जोड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी की जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है।

उनके वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और वे अपनी क्यूट केमिस्ट्री से अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। दोनों के फैन्स को इंतज़ार है कि कब यह कपल कब अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने सगाई कर ली है। आइए आते हैं कि क्या सचमें ‘तेजरन’ ने सगाई कर ली है

दरअसल, बुधवार रात को करण कुंद्रा अपने माता-पिता के साथ तेजस्वी प्रकाश के घर पहुंचे। करण और उनके पेरेंट्स जैसे ही तेजस्वी के घर से बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करण के माथे पर तिलक लगा हुआ है। जिसे देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि करण और तेजस्वी की रोका सेरेमनी हो गई है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। सबको तेजरन की शादी की खबर का बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि, तेजस्वी के घर से निकलते वक्त करण ने पैप्स से बात की। उन्होंने कहा कि हाल ही में तेजस्वी के पेरेंट्स की एनिवर्सरी थी। इसी खास मौके को दोनों परिवारों के साथ में सेलिब्रेट किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को यही लगा कि दोनों की सगाई हो गई है। लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी इन दिनों अपने शो नागिन के बिजी है। वहीं, करण कुंद्रा को कंगना रनौत के शो लॉक अप में देखा गया। हाल ही में दोनों का एक म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777