राष्ट्रीय

चोर दरवाज़े से सत्ता में आई है मौजूदा सरकार, अब गिरना तय

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार चोर दरवाज़े से सत्ता में आई है। यह गिरी हुई सरकार है। गिरी हुई सरकार का अब गिरना तय है। इस सरकार से बिहार की जनता परेशान है।और उम्मीद लगाए बैठी है कि यह सरकार जल्दी गिर जाए।

इससे पहले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और मदन सहनी के आरोपों को लेकर भी तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार रूपी गंगा ने तबाही मचाई हुई है। खुद मंत्री और सत्ताधारी MLA खुलेआम स्वीकार कर रहे है। कि बिना रिश्वत दिए कोई बाबू साहेब व अधिकारी काम नहीं करता। बिहार में सरकार है ही नहीं। भ्रष्टाचारी, कुर्सीलोलुप, सिद्धांतहीन और अराजक तत्व राज्य को चला रहे है।

आपको बता दें कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भाजपा कोटे के मंत्रियों पर आरोप लगाया कि अफसरों और कर्मियों के तबादले के लिए उन लोगों ने जमकर घूस ली है। खास बात यह है कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने यह आरोप अपनी ही पार्टी के मंत्रियों पर लगाया है।

जानू ने तो यह तक कह दिया कि नीतीश कुमार के डर से जदयू कोटे से आने वाले मंत्रियों ने कम पैसे लिए हैं। वहीं, समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक मदन सहनी ने अपने विभाग के अधिकारियों पर ‘‘तानाशाही’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777