उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

चुनाव से पहले सीएम त्रिवेंद्र रावत का मास्टर स्ट्रोक

चमोली— पिछले साल 2020 के बजट सत्र में जिस तरह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करके सबको चौका दिया था, ठीक उसी तरह इस बार भी बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को प्रदेश की तीसरी कमिश्नरी घोषित करके बड़ी सौगात दी है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में अपनी सरकार का पांचवां बजट पेश किया। 54 पन्नों के बजट भाषण को पढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ने आखिर में तीन बड़ी घोषणाएं कीं। जिसमें से एक गैरसैंण को कमिश्नरी घोषित किया। गैरसैंण कमिश्नरी में चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले शामिल किये।

इसके साथ ही भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में टाउन प्लानर की नियुक्ति की बात भी कही। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777