कारोबार

गोल्ड ETF में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, अगस्त में इतने करोड़ रुपये का मिला निवेश

सोने को लेकर हाल के दिनों में निवेशकों की धारणा में सुधार दिखाई दिया है। यही वजह है कि जुलाई में गोल्ड-ईटीएफ में शुद्ध निकासी के बाद अगस्त माह में सोने के एक्सचेंज ट्रेडिड फंड्स (गोल्ड- ईटीएफ) में सुधार दिखाई दिया और माह के दौरान 24 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया गया।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों के दौरान गोल्ड ईटीएफ में कुल प्रवाह 3,070 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी के साथ गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों की संख्या अगस्त में 21.46 लाख तक पहुंच गई। जो पिछले महीने में 19.13 लाख थी।

जुलाई 2021 में निकासी के बाद अगस्त में सोने में निवेश सकरात्मक रहा लेकिन शुद्ध खरीद केवल 23.92 करोड़ रुपये की रही। इसकी तुलना में, जून 2021 में इस ईटीएफ में 360 करोड़ रुपये और मई में 288 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ।

मार्निंगस्टार इंडिया में वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक शोध कविता कृष्णन ने कहा, महामारी के बावजूद वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर बने सकारात्कमक रुख से पीली धातु को लेकर धारणा में सुधार आया है। एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा कि अगस्त माह के दौरान गोल्ड- ईटीएफ ने निकासी के बजाय निवेश बढ़ने की तरफ उल्लेखनीय बदलाव देखा है। सोने के दाम वापस सामान्य स्थिति में आने पर निवेशक एक बार फिर से सोने में निवेश की तरफ आकर्षित होने लगे हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777