उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजवाराणसी

गेरुआ रंग में रंग गई मस्जिद, मंत्री बोले भगवान के घर का रंग भगवा ही होना चाहिए 

वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रस्तावित रास्तों का भगवाकरण किया जा रहा है। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर के मार्ग पर स्थित एक मस्जिद को भी गेरुआ रंग में रंग दिया गया। जो अब विवाद का कारण बन गया।

आपको बता दें कि 13 दिसंबर को होने वाले काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर के लोकार्पण के मद्देनजर वाराणसी के मैदागिन क्षेत्र से लेकर दशाश्वमेध घाट तक के सभी मकानों, प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को एक रंग में रंगा जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी वीडीए को सौंपी गई है।

ऐसे में मैदागिन स्थित एक मस्जिद को वीडीए ने बिना की सूचना के गेरुआ रंग में रंग दिया। जिसके बाद से ही तरह तरह की बातें होनी शुरू हो गई है। वहीं विवाद बढ़ने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत का रंग भगवा है और भगवा रंग से लोगों को नफरत क्यों है? मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सभी भगवान एक है। और भगवान के घर का रंग भगवा ही होना चाहिए।

हालांकि कहा कि भगवा रंग भारत और भगवान दोनों के दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर या मस्जिद दोनों ही भगवान का घर है और भगवान के घर का रंग एक ही होना चाहिए।

हालांकि पीएम के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो इसके बाबत मस्जिद से गेरुआ रंग उतरा जा रहा है और फिर से पुराने रंग में रंगा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777