केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौते से कराया गया अवगत
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल को रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए भारत और स्विटजरलैंड के बीच समझौता ज्ञापन के बारे में जानकारी दी गई। भारत के रेल मंत्रालय और स्विस कंफेडरेशन के फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ द इनवायरमेंट, ट्रांसपोर्ट, एनर्जी एण्ड कम्यूनिकेशन्स के बीच हुए इस समझौता ज्ञापन पर 31 अगस्त, 2017 को हस्ताक्षर किए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह जानकारी दी गई। इस समझौता ज्ञापन के तहत भारतीय रेल को चल स्टॉक, ईएमयू तथा ट्रेन की स्थिति, उपकरणों, माल एवं यात्री कार सेवा फ्रेट और टिल्टिंग ट्रेन, रेल विद्युतीकरण उपकरण, रेलगाड़ी के समय निर्धारण और परिचालन में सुधार, रेलवे स्टेशन आधुनिकरण, मल्टीमॉडल परिवहन और सुरंग बनाने संबंधी प्रौद्योगिकी के बारे में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा।



