उत्तराखंडजन संसद

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कल अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे

ऋषिकेश— मुनि की रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को योग महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Subodh Uniyal_a selfmade politcian_
Subodh Uniyal_a selfmade politcian_

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में 1 से 7 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग साधकों के लिए योगा हॉल और बड़े योग कार्यक्रमों के लिए पंडाल बनाया गया है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम योग साधकों और योग गुरुओं की खातिरदारी के लिए उत्सुक है।

उन्होंने बताया कि जीएमवीएन 30वीं बार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। कल योग महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ के मौके पर कृषि मंत्री के साथ-साथ संत अवधेशानंद, पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777