उत्तराखंड

कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा बयान, साल 2022 में भाजपा जाएगी और सत्ता में कांग्रेस आएगी

देहरादून। उत्तराखंड  में मचे सियासी घमासान के बीच में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं आने वाली है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि मैं सत्ता में हो रहे बदलाव को देख रहा हूं। यहां तक की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी यह माना है कि प्रदेश में उनकी वर्तमान सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अब वो किसे लाते हैं। लेकिन वे 2022 में सत्ता में वापस नहीं आने वाले हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के बाद अब रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंप दिया है।

रावत के इस्तीफा देने के बाद यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। लेकिन कई नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं भाजपा मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे विधानमंडल दल की बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777