कारोबार

ओमीक्रोन का शेयर बाजार पर असर, 1,000 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

मुंबई – कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते निवेशकों के चिंतित होने और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,028.61 अंक या 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,983.13 पर था। इसी तरह निफ्टी 307.50 अंक या 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 16,677.70 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई।

इसके अलावा टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सिर्फ सन फार्मा हरे निशान में थी। पिछले सत्र में सेंसेक्स 889.40 अंक या 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 263.20 अंक या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,985.20 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.45 प्रतिशत गिरकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777