फ्लैश न्यूज

एशियाई चैंपियंस से मिले PM मोदी, बोले- जीत में बदलता है जुनून तो चेहरे पर आती है चमक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्पर बातचीत की। इस अवसर पर भारतीय दल को संबोधित भी किया। बता दें कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और 21 स्वर्ण, 27 रजत तथा 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीते। यह एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच देशों में जगह बनाने का प्रमाण है, जो विभिन्न खेल विधाओं में देश की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।

तिरंगे की शान बढ़ाना सबसे बड़ी सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियाई खेल 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल के दौरान उनके अनुभव को साझा किया और इस दौरान उन्होंने महिला एथलीटों की विशेष रूप से सराहना की। आज यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में हजारों खिलाड़ियों का आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य ओलंपिक की मेजबानी करना है। उन्होंने कहा कि हमारे सपने बड़े है और उन्हें पूरा करने का विश्वास हर हिन्दुस्तानी के पास है। जुनून जब जीत में बदलता है तो चेहरे पर चमक लाता है। सबसे बड़ी सफलता तिरंगे की शान बढ़ाना है। आपने तिरंगे की शान और मान बढ़ाया है और इसीलिए आपकी सफलता केवल आपकी नहीं है ये देश में करोड़ो नागरिकों की है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आप सबको एक बार फिर से बधाई देता हूं।

महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा

साथ ही आपके कोच और सहयोगी सदस्य और परिवारों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है उनका जीवन और विजन हम सभी के लिए प्रेरणा है। मै उन्हें सादर नमन करता हूं। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष हॉकी की सराहना की है। उन्होंने क्रिकेट की दोनों टीमों का जिक्र किया। कबड्डी में महिला और पुरुष टीमों का भी उल्लेख किया। निशानेबाजी, मुक्केबाजी, एथलीट में नये रिकॉर्ड और 28 साल बाद भारोत्तोलन में पदक जीतने का भी उल्लेख किया ।

भारत ने खेलों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं, जिनमें रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष और महिला हॉकी टीमों द्वारा एक ही संस्करण में स्वर्ण पदक और सॉफ्ट टेनिस तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में पहली बार पदक जीतना शामिल है।

अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक, 28 वर्षो के अंतराल के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक और ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक शामिल हैं, जिससे इस खेल में किसी भारतीय फाइनलिस्ट की 64 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई।

इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।

खिलाड़ियों के साथ गूंजा ‘We will do it ’ का नारा

उन्होंने ‘वी विल डू इट’ का नारा दिया। उन्होंने कहा हर मैदान पर तिरंगे की शान, खेलों में भारत की नई पहचान, हर खेल में नये चैंपियन, हमारे नाम और नये रिकॉर्ड। वहां मौजूद खिलाड़ियों ने कहा ‘वी विल डू इट’। उन्होंने महिला एथलीटों की विशेष रूप से सराहना की।

महिला क्रिकेट टीम ने पीएम को सौंपी जर्सी

इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी को महिला क्रिकेट टीम की ओर से जर्सी सौंपी। महिला हॉकी टीम ने पीएम मोदी को हॉकी स्टिक दी। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी खिलाड़ियों की सराहना की और खिलाड़ियों के लिए सरकारी योजनाओं का जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777