राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी का लड़कियों पर बेतुके बयान

नोएडा – उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा हाल ही में लड़किया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शुक्रवार को बातचीत में कहा कि महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी द्वारा दिया गया बयान बेतुका है और उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। उनके बयान में शब्दों का चयन कतई ठीक नहीं था।

बाथम ने कहा, हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और मोबाइल दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन चुका है। ऐसे में आयोग की सदस्य का लड़कियों को मोबाइल देने और उनका लड़कों के साथ भाग जाने संबंधी बयान किसी भी नजर से सही नहीं है। बाथम ने बताया कि इस संबंध में कुमारी से फोन पर पूछताछ की गई है और जल्द ही उनसे इस विवादित बयान पर लिखित में भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। गौरतलब है कि कुमारी ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था। अभिभावक छोटी उम्र की लड़कियों को मोबाइल फोन ना दें।

लड़कियां मोबाइल पर घंटो- घंटो बातचीत करती है। और बाद में लड़के के साथ घर से भाग जाती हैं। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का एक कारण मोबाइल फोन भी है ऐसे में अभिभावकों को अपनी लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। कुमारी के इस बयान के लिए उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777