उत्तर प्रदेशवाराणसी

उत्तर प्रदेश को न. 1 बनाने के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान, जनता के समक्ष रखी सुझाव पेटी

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में है। ऐसे में बीजेपी भी सत्ता में बने रहने का कोई भी मौका जाने देना नहीं चाहती। ऐसे में बीजेपी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को न.1 बनाने का एक खास प्लान तैयार किया है और जनता के बीच सुझाव पेटी उतार दी है।

भाजपा के बड़े-बड़े नेता लगातार रैलियां करके विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं तो जनता तक सीधे पहुंचने की कोशिशें भी जारी है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनके नारे के साथ शिकायत और सुझाव पेटिका लॉन्च कर दी है।

भाजपा ने वाराणसी की सभी चौराहों पर इन सुझाव पेटिका को रखकर लोगों से उनकी शिकायतें और यूपी को न. 1 बनाने का सुझाव मांगा है। यह पहला मौका है जब कोई सत्ताधारी पार्टी खुद जनता की समस्याओं को जानने के लिए ऐसा कर रही है। ऐसा दृश्य तो किसी फिल्म में ही देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि वाराणसी में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और उनके सहयोगी खुद सुझाव पेटी लेकर जनता के बीच पहुंचे और उनसे उनकी समस्याओं की जानकारी ली और लिखित रूप में समस्या के समाधान और उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का सुझाव मांगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777