उत्तराखंडफ्लैश न्यूजविविध

उत्तराखंड पर्यटनमंत्री का पौड़ी जिला भ्रमण 21 अप्रैल को

उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 21 अप्रैल से पौड़ी जिले के भ्रमण पर

देहरादून/ पौड़ी 17 अप्रैल। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज 21 अप्रैल 2021 को पौड़ी जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे।

मंत्री दिनांक 20 अप्रैल 2021 को अपराह्न 2ः00 बजे देहरादून से प्रस्थान कर साय 7ः00 बजे सतपुली पौड़ी गढ़वाल पहुचेगे। अगले दिन 21 अप्रैल 2021 को प्रातः 9ः30 बजे सतपुली से प्रस्थान कर 10ः30 बजे रिठाखाल पहुंचेंगे। जहां भुनेश्वरी संस्कृत विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य का लोकार्पण करेंगे।

तत्पश्चात 11ः00 बजे चेधार मंदिर से विजोली संपर्क मोटर मार्ग का लोकार्पण करेंगे। मंत्री 10ः30 बजे चेधार मंदिर से प्रस्थान कर 12ः30 बजे सेडियाखाल पोखड़ा पहुंचेंगे। उसके बाद 14ः00 बजे गवाणी किमगड़ीगाड बिलेश्वर महादेव कौथिग मेले में प्रतिभाग करेंगे तथा 15ः00 बजे बिलेश्वर महादेव से प्रस्थान कर पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन/निर्मित देवराजखाल खेडगांव- संगलाकोटी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

डा. हरीश गौड़

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777