उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

उत्तराखंड के CM बोले-फटी जीन्स पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत लगातार सुर्खियों में हैं। आज एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। चर्चा का विषय उनका अजीबोगरीब बयान है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहन रही हैं। क्या यह सब सही है। यह कैसे संस्कार हैं।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अपने संबोधन के दौरान तीरथ सिंह रावत ने एक वाकया सुनाया। वाकया में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहन जी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला NGO चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे।

तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि उस महिला को दिल्ली जाना था और उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि जो महिला एनजीओ चलाती हो और फटी जींस पहनी हो, समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगे। हम जब पढ़ाई करते थे तो ऐसा नहीं होता था। तीरथ सिंह रावत का यह बयान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान आया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं। यह अभिभावकों पर निर्भर करता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777