मनोरंजन

ईडी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए बुलाया

पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए तलब किया है। एजेंसी ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या बच्चन (48) को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

पनामा पेपर्स लीक का यह वैश्विक मामला सामने आने के बाद ईडी 2016 से इस संबंध में जांच कर रहा है। उसने बच्चन परिवार को नोटिस जारी कर उन्हें आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत 2004 से अपने विदेशी प्रेषण की जानकारी देने को कहा था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777