कारोबार

इस हफ्ते जारी रही बाजार में बढ़त , जानिए कहां हुई निवेशकों की कमाई

शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। विदेशी निवेशको के द्वारा एक बार फिर निवेश बढ़ाने डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, कच्चे तेल में गिरावट के साथ कंपनियों के बेहतर नतीजों से संकेत सुधरे है। जिससे निवेशक अब बाजार में खरीदारी कर रहे है। और इसी वजह से शेयर बाजार में इस हफ्ते बढ़त बनी रही। हफ्ते की शुरुआत में बाजार में तेज बढ़त देखने को मिली थी।

हालांकि बाद में इसके उतार-चढ़ाव का रुख रहा। हालांकि हफ्ते के अंत में बाजार फायदे के साथ ही बंद हुआ। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि आने वाले समय में बाजार में कुछ करेक्शन देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से निवेशक सतर्क होकर सौदे करें।

कहां पहुंचा इस हफ्ते बाजार
इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी दोनो में ही एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। हफ्ते की शुरुआत में बेहतर विदेशी संकेत, ऑटो सेल्स के बेहतर आंकड़े, अनुमान से बेहतर नतीजे देने वाली कंपनियों में खरीद की वजह से तेजी देखने को मिली। हालांकि पॉलिसी समीक्षा और दुनिया भर के देशों से मिल रहे मंदी के संकेतों को लेकर बाद में बाजार में उतार-चढाव बना रहा।

हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स 818 अंक यानि 1.42 प्रतिशत और निफ्टी 239 अंक यानि 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं हफ्ते के दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त रही है। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.7 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

लार्ज कैप इंडेक्स में इस दौरान 1.4 प्रतिशत की बढ़त रही है। वहीं काफी समय के बाद बाजार में एक बार फिर विदेशी निवेशक खरीद करने उतरे हैं। और उन्होने हफ्ते के दौरान 6991 करोड़ रुपये की खरीद की है। घरेलू निवेशक अब मुनाफा वसूली कर रहे हैं। और उन्होने शुद्ध रूप में 1766 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

कहां हुई कमाई
इस हफ्ते कंसाई नेरोलेक, जेएसडब्लू एनर्जी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईडीबीआई बैंक, चोलमंडलम इनवेस्टमेंट, नैटको फार्मा, पीबी फिनटेक, पेटीएम, इंटरग्लोब एविएशन, सुबेक्स, स्पाइसजेट,नजारा टेक, फिलाटेक्स, नवनीत एजुकेशन और एचएलई ग्लासकोट 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777