लाइफस्टाइल

इडली और डोसा के अलावा साउथ इंडिया की ये डिशेज हैं फेमस

साउथ इंडिया अपनी खूबसूरती और अपने कल्चर के लिए खूब प्रसिद्ध है। हर दिन सुबह जल्दी उठ कर घरों के आगे सजी रंगोली दक्षिण भारत को खूबसूरत बनाती है। चारों ओर हरियाली, खुली सड़कें और यहां का खाना यकीनन हर किसी को पसंद है। साउथ इंडियन खाना लोग नाशते से लेकर डिनक तक में खूब पसंद करते हैं। हालांकि लोगों को लगता है। कि साउथ इंडियन खाने में सिर्फ डोसा, इडली और सांभर है। लेकिन ये बेहद गलत है। क्योंकि साउथ इंडिया की कई फेमस डिशेज हैं। जिनके बारे में आज बम बात करने वाले हैं। चावल दक्षिण भारत का मुख्य भोजन है। यहां लोग खाने में इमली और नींबू का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आइए, जानते हैं इडली और डोसा के अलावा साउथ इंडिया की फेमस डिशेज के बारे में।

1) रसम
रसम खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है। बल्कि ये सेहत के लिए हेलदी भी होती है। इसको टमाटर, इमली और काली मिर्च से बनाया जाता है। कई लोग इसे चावल के साथ खाते है। तो कुछ खाने के साथ इसे ऐसे भी खा लेते हैं।

2) पेसरपप्पू पायसम
पेसरपप्पू पायसम या खीर एक पारंपरिक मिठाई है। हालांकि इसे पूरे भारत में लोग खूब पसंद करते हैं। ये मुंगदाल से बनता है। साउथ इंडिया का टेस्त देने के लिए इसमें गुड़ और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। नॉर्थ इंडिया में आप जो मुंग दाल का हलवा खाते हैं। वही साउथ में इसे पेसरपप्पू पायसम कहते हैं। ये थोड़ा फ्लोइंग कंसिसटेंसी में होता है।

3) पुट्टू
साउथ की इस डिश को नाश्ते में खाया जाता है। इसे केरल, तमिल नाडू, कर्नाटक के कई हिस्सों में खाया जाता है। इसे आप स्टीम्ड राइस केक भी कह सकते हैं। इसे चावल के आटे और नारियल से बनाया जाता है।

4) अप्पम
इसे नॉर्थ में भी खाया जाता है। जिसे कई घरों में अप्पे कहा जाता है। साउथ में इसे चावल के घोल से ब्रेकफास्ट और डिनर में बनाया जाता है। जिसे नारियल के दूध और कुर्मा के साथ परोसा जा सकता है। हालांकि आप इसे सूजी से भी बना सकते हैं।

5) पाल पायसम
पाल पायसम स्वीट डिश है। जिसे मील के बाद सर्व किया जाता है। ये चावल और दूध के साथ बनाई जाती है जिसमें काजू और किशमिश को भी डाला जाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777