कारोबार

इंडिगो ने वेतन कटौती के विरोध में हड़ताल की योजना बना रहे पायलटों को निलंबित किया

नयी दिल्ली – विमानन कंपनी इंडिगो ने हड़ताल की योजना बना रहे कुछ पायलटों को निलंबित कर दिया है। ये पायलट कोविड-19 के चरम के समय उनके वेतन में की गई कटौती के विरोध में हड़ताल की योजना बना रहे थे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महामारी के दौर में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने अपने पायलटों के वेतन में 30 प्रतिशत तक की कटौती की थी। एक अप्रैल को एयरलाइन ने पायलटों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की।

इसमें कहा गया है कि कोई व्यवधान नहीं होने की स्थिति में नवंबर से 6.5 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी लागू की जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि, पायलटों का एक वर्ग इस फैसले से असंतुष्ट था। और वह हड़ताल की योजना बना रहा था। सूत्रों ने कहा कि उनमें से कुछ पायलटों को एयरलाइन ने निलंबित कर दिया है।

एयरलाइन ने बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि कुछ ‘मुट्ठी भर’ पायलटों को रोजगार की शर्तों और कंपनी की आचार-संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के लिए ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777