भारत

असम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न तो नेता हैं, न ही नीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। इसी क्रम में आज पीएम मोदी असम के करीमगंज पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। आज असम में विकास और विश्वास की लहर है  असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है।

विकास, तेज़ विकास, निरंतर विकास, सबका विकास। दशकों पहले ये पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक डिस्कनेक्टिड राज्यों में शामिल कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रही। ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।

असम के पुराने गौरव को लौटाने के लिए पारंपरिक ट्रेड रूट को फिर से मजबूत करने का प्रयास हो रहा है। जलमार्गों को बड़े कॉर्गो परिवहन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। सिलचर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ये क्षेत्र आयात-निर्यात का हब बन सके।

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है। आज कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है।

किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे है। उन्ही के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777