कारोबार

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से 2 रुपये महंगा

आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। अमूल कंपनी ने अपने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

कीमतों में बढ़त बुधवार यानि 17 अगस्त से लागू होगी। कीमतों में बढ़त के बाद से अब अमूल के हर लीटर पर ग्राहकों को 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फेडरेशन के मुताबिक बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

कितने बढ़े दाम
अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए दामों के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। अमूल गोल्ड अब 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा।

अमूल दूध के ये नए रेट कल से पूरे देश में प्रभावी होंगे.फेडरेशन के मुताबिक नई कीमतें गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई आदि में लागू होंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777