मनोरंजन

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव मचाएंगे बवाल, इस दिन रिलीज होगा गाना ‘सुनामी’

भोजपुरी के दो बड़े सुपरस्टार अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव अपना नया गाना ला रहे हैं। बीते काफी दिनों से वो अपने गाने के प्रमोशन में व्यस्त हैं। खेसारी और अक्षरा ने भोजपुरी के कई हिट दिए हैं। उनके आने वाले गाने का नाम ‘सुनामी‘ है। दोनों कलाकारों ने अपने नए गाने को लेकर जिस तरह का बज क्रिएट किया है उसके बाद उनके फैन्स काफी उत्साहित हैं। शुक्रवार को उन्होंने इसका एक पोस्टर रिलीज किया जिसमें वह फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी वीडियो के लिए बॉलीवुड के मशूहर संगीतकार सलीम मर्चेंट साथ आए हैं।

पोस्टर शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि इस बार सुनामी आने वाली है। उनका यह म्यूजिक वीडियो 12 जून को रिलीज किया जाएगा। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ‘पहले आंधी आई थी, फिर तूफान… अब सुनामी आ रहा है12 जून को। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के साथ। गाने को सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है। इसे सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और आदित्य कलवे ने लिखा है।

अक्षरा के इस वीडियो पर दिव्या अग्रवाल ने कमेंट किया, ‘ऑल द बेस्ट बहन।‘ खेसारी ने कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट का इमोजी बनाया। एक फैन ने कहा, ‘बवाल मच जाना है इस बार तो।‘ एक ने कहा, ‘तांडव होगा।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है ये गाना सुपरहिट होगा।‘

खेसारी ने शेयर की तस्वीर
इससे पहले खेसारी ने सलीम मर्चेंट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘गार्जियन तुल्य बड़े भैया, सलीम जी आपसे मिलकर और बातें करके बहुत अच्छा लगा। आप का प्यार बना रहे हमेशा की तरह आगे भी। अब तक तो जो आया वो बवाल और आंधी था अब सुनामी की तैयारी करते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777