डोनाल्ड ट्रंप-व्यापार समझौतों पर फिर से बातचीत होगी

डोनाल्ड ट्रंप,अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज कहा कि अमेरिका को महत्वपूर्ण पेरिस जलवायु समझौते से अलग करने के बाद उन्होंने निर्णय किया है कि अनेक व्यापार समझौतों पर फिर से बातचीत की जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पेरिस के नहीं बल्कि पिट्सबर्ग के नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्वाचित हुआ हूं।

मैंने वादा किया था कि मैं अमेरिकी लोगों के हितों को पूरा करने में विफल रहने वाले किसी भी समझौते से बाहर निकल जाउंगा या उस पर फिर से बातचीत करूंगा। कई व्यापार समझौतों पर फिर से बातचीत की जाएगी।’’

डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि ‘उनका प्रशासन चाहता है कि उनके नागरिकों के साथ ईमानदारी भरा सलूक हो।’ उन्होंने कहा ‘‘ऐसे समझौते कम ही हैं जो अमेरिका के हित में हों, लेकिन अब उन पर फिर से बातचीत होगी,और देखा जायेगा कि जो समझौते हो रहे है वे अमेरिका के हिट में है कि नहीं।

यह प्रक्रिया पहले दिन से शुरू हो गयी थी, लेकिन अब हमने काम करना शुरू कर दिया है।’’ हम अपने करदाताओं के लिये उचित समाधान चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि दूसरे नेता और दूसरे देश हम पर और ज्यादा हंसे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पेरिस समझौते से उत्पन्न गंभीर ऊर्जा प्रतिबंध के अलावा इसमें तथाकथित जलवायु परिवर्तन कोष (ग्रीन क्लाइमेट फंड) के नाम अमेरिका से धन लेने की दूसरी योजना भी शामिल है जिसके अनुसार अमेरिका जैसे विकसित देश विकासशील देशों को 100 अरब डालर देंगे।

यह अमेरिका के प्रमुख और बड़े विदेशी भुगतानों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अरबों और अरबों डालर का भुगतान करने वाले हैं और हम पहले से ही अन्य के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं।

कुछ देशों ने कुछ भी खर्च नहीं किया और उनमें से कुछ तो कभी भी खर्च नहीं करेंगे।’’

खबर वाशिंगटन की

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777