विविध

औचक निरीक्षण के दौरान CMO समेत 16 चिकित्सक निलंबित

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सरकार ने क्षेत्र के कई शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान जम्मू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को हटा दिया और 16 चिकित्सकों को निलंबित कर दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने मौके पर ही जम्मू के सीएमओ डॉ रोबिंदर खजूरिया को उनके पद से हटा दिया और उप सीएमओ डॉक्टर संजय तुर्की को अतिरिक्त भार सौंप दिया।

एक अधिकारिक प्रवक्ता ने आजा बताया कि मंत्री ने कल गुज्जर नगर, तलाब खाटीकन, सिद्धरा, भंटिंडी, सैनिक कॉलोनी, शास्त्री नगर और तलाब तिल्लो स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक दौरा किया। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर, तलाब खटीकान और तलाब तिल्लो के स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले थे। भगत ने मरीजों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की तरफ से की गई किसी भी ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर किसी को उसके कर्तव्यों के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777