कलाईकुण्डा (पश्चिम बंगाल)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी राज्य के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिन्होंने ‘‘मां, माटी और मानुष’’ के नाम पर चुनाव जीता, वो आज ‘‘तानाशाही, तुष्टीकरण और बाहुबल’’ की रणनीति अपना रहे हैं। नड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के किसानों और आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है।’’
West Bengal: Bharatiya Janata Party President JP Nadda arrives at Hariatara village ground in Kharagpur, to attend party's 'Cha Chakra' program pic.twitter.com/zwiPVyS6eU
— ANI (@ANI) February 10, 2021