लखनऊ : प्रदेश वासियों को कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसर नहीं मिलने वाले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के शुरुआती दिन गलन भरे रहने वाले हैं. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा. वहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना बनी हुई है. रविवार तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे और शीत लहर के कारण ठंड में बढ़ोतरी नजर आई.
जानिए, रविवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान-
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 05.0 | 20.0 |
कानपुर | 06.0 | 18.0 |
मुजफ्फरनगर | 05.0 | 18. 0 |
वाराणसी | 05.0 | 16.0 |
बांदा | 06.0 | 18.0 |
गोरखपुर | 05.0 | 15.0 |
आगरा | 06.0 | 19.0 |
अलीगढ़ | 06.0 | 19.0 |
मेरठ | 06.0 | 18.0 |
झांसी | 06.0 | 15.0 |
प्रयागराज | 06.0 | 18.0 |
मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया प्रदेश में अगले 2 फरवरी तक कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा. उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.