विविध

America Staff की कटौती पर पुतिन ने ट्रंप को कहा ‘धन्‍यवाद’

वाशिंगटन: रूस में अमेरिकी राजनयिकों में कमी के आदेश पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन का शुक्रिया अदा किया। पुतिन द्वारा 30 जुलाई को दिए गए इस आदेश पर करीब दो हफ्ते की चुप्‍पी तोड़ने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘मैं बहुत आभारी हूं। छले महीने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद अब 755 अमेरिकी राजनयिकों को रूस से बाहर निकाल दिया गया।

जिसपर ट्रंप ने पुतिन को धन्यवाद कहा है। ट्रंप ने कहा कि रूस ने 755 अमेरिकी राजनयिकों और कर्मचारियों को बर्खास्त कर अमेरिका का काफी पैसा बचाया है। उन्होंने अमेरिका का इतना सारा पैसा बचाने के लिए पुतिन के प्रति आभार जताया। छले महीने जब मॉस्को ने इतनी बड़ी संख्या में अमेरिकी राजनयिकों को रूस छोड़कर जाने का निर्देश दिया, तो इस फैसले को अमेरिका और रूस के रिश्तों के सबसे गंभीर वाकयों में से एक बताया गया था। कहा गया था कि शीत युद्ध खत्म होने के बाद से लेकर अब तक दोनों देशों के आपसी संबंध इतने कमजोर और नाजुक कभी नहीं हुए थे। अब ट्रंप ने इसे अमेरिका का ही फायदा बताया है।

पुतिन के साथ कथित संबंधों और करीबियों को लेकर ट्रंप लगातार निशाने पर हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा, ‘मैं पुतिन को शुक्रिया कहना चाहता हूं। हम अपने कर्मचारियों को किए जाने वाले वेतन के भुगतान की राशि घटाना चाहते हैं। जहां तक मेरा सवाल है, तो मैं पुतिन का बहुत आभारी हूं। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में अमेरिकी राजनयिकों और कर्मचारियों को निकाल दिया। अब हमें कम लोगों को वेतन देना पड़ेगा।’ संबंध सुधरने के बाद इन लोगों को वापस रूस भेजा जाएगा या नहीं इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्हें वापस भेजे जाने की कोई वजह नजर नहीं आती।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में अमेरिकी दूतावास के स्टाफ में कटौती करने का आदेश देने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का शुक्रिया अदा किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में अमेरिकी दूतावास के स्टाफ में कटौती करने का आदेश देने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का शुक्रिया अदा किया

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot