विविध

मंत्री मोहसिन रजा निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के Minority Minister मोहसिन रजा सोमवार को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। आज परिवार के साथ विधान भवन पहुंच कर मंत्री रजा ने अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उन्हें प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने प्रमाण पत्र सौंपा।

up minority minister mohsin raza elected for vidhan parishad
up minority minister mohsin raza elected for vidhan parishad

बसपा एमएलसी रहे ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने से रिक्त हुई सीट पर मंत्री रजा ने नामांकन किया। अब इनका कार्यकाल 5 मई 2018 तक रहेगा। उधर इस्तीफे के बाद ठाकुर जयवीर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

बता दे कि बीती 5 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा ने एक साथ नामांकन दाखिल किया था। योगी व दोनों उप मुख्यमंत्रियों और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बीती आठ को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित किया जा चुका है।

वहीं किसी और दल द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने के बाद उपचुनाव पीठासीन अधिकारी, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने मोहसिन रजा को निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित कर दिया। इस मौके पर मंत्री रजा के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

इस तरह, अब उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 13 हो गयी है। उच्च सदन में इस वक्त समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 61 सदस्य हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के नौ, कांग्रेस के दो, राष्ट्रीय लोकदल का एक, शिक्षक दल तथा निर्दलीय समूह के पांच-पांच, एक निर्दलीय तथा एक असंबद्ध सदस्य है, जबकि दो सीटें रिक्त हैं।

मालूम हो कि पिछले शुक्रवार को विधान परिषद उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा सदस्यों क्रमश: यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गयी सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं।

इन दोनों का कार्यकाल आठ जुलाई, 2022 तक होगा। वहीं, एक अन्य उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा सदस्य अशोक बाजपेयी द्वारा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा छोड़ी गयी सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इन दोनों का कार्यकाल जनवरी 2021 तक होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot