विविध

Sunil Bharala ने दिया गूगल और विकिपीडिया को नोटिस

Sunil Bharala, मेरठ परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय संरक्षक ने गूगल और विकिपीडिया पर ‘भगवा आतंकवाद’ या ‘सैफरन टेररिज्म’ शब्द का प्रयोग और उसके बारे में गलत और भ्रामक प्रचार करने के खिलाफ एक नोटिस जारी की गई है।

जिसमें इस शब्द को और उससे सम्बन्धित लेख या जानकारी को हटाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर भराला ने कहा कि भगवा रंग के वस्त्र हिन्दू धर्म में पवित्र और आस्था का प्रतीक माने जाते हैं। इसे संत, महात्मा और शंकराचार्य जी धारण करते हैं।

और किसी भी शुभ कार्य में भगवा रंग के प्रत्येक सामान का प्रयोग ही सर्वथा उचित माना जाता है। इस पवित्र रंग को आतंकवाद से जोड़कर गूगल और विकिपीडिया ने गलत और मन गढ़ंत जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। ये अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुओं के खिलाफ अपरोक्ष हमला है। जिसे हमें मिलकर मुकाबला करना है।

नोट:
गूगल और विकिपीडिया, वो जानकारी प्रदर्शित करते हैं, जो लोगों ने उसमें फीड की हुई होती हैं।
वैसे इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि इसमें उनका काफी हद तक हांथ रहता है।
ऐसा ही काम बी0बी0सी0 भी करता रहा है, और करता है।

Sunil Bharala को विकिपीडिया पर ये लोड कराना चाहिए कि भगवा रंग, आतंकवाद नहीं है। यह हमारा मान है। हमारा सम्मान है। हमारा ईमान है। और यही तो हमारी पहचान है। Sunil Bharala ने आगे कहा कि आज के युवा सोशल मीडिया से ज्यादा प्रभावित हैं। और आने वाली पीढ़ी भी इससे अछूती नहीं रहेगी। इस विषय पर त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो परिणाम बड़े भयावह हो सकते हैं।

अतः सभी से निवेदन है कि इस विषय पर एक साथ इसका विरोध करें और भविष्य में हिन्दुत्व के किसी विषय पर भ्रामक जानकारी ना फैलाई जाये। इसके लिए प्रयास करें क्योंकि “हिन्दू केवल एक धर्म नहीं वरन एक जीवनशैली है”

विवेक तिवारी
मीडिया प्रभारी

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot