विविध

और 70 साल अभिनय कर सकती हूं: सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। हिंदी फिल्म-उद्योग में अपनी यात्रा के सात वर्ष पूरे कर चुकीं बॉलीवुड Sonakshi Sinha सिन्हा का कहना है कि प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह के कारण उन्हें लगता है कि वह आने वाले सात दशकों तक फिल्म उद्योग का हिस्सा बनी रह सकती हैं।

sonakshi sinha i can go on for 70 more years
sonakshi sinha i can go on for 70 more years

दिग्गज अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने रविवार को बॉलीवुड में अपने सात वर्ष पूरे किए। उन्होंने वर्ष 2010 में सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ’दबंग’ के साथ करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेत्री ने रविवार को ट्विटर पर सलमान खान, अरबाज खान और अभिनव कश्यप का आभार व्यक्त किया।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “दबंग के सात साल यानी सोनाक्षी के सात साल। इसके लिए सलमान खान, अरबाज खान और अभिनव कश्यप का धन्यवाद।“

’राउडी राठौर’ की अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्यार और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। आपने मुझे अहसास कराया कि मैं 70 वर्ष तक और अभिनय कर सकती हूं। सोनाक्षी के सात साल।“

सोनाक्षी फिलहाल हिंदी सिनेमा में अपनी 16वीं फिल्म ’इत्तेफाक’ के लिए तैयार हैं। यह अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एटंरटेंमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म 1969 की इसी नाम की फिल्म का रूपांतरण है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot