Sherpa ने एवरेस्ट चोटी 21वीं बार फतह कर रिकॉर्ड बनाया
काठमांडो। नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं। 47 वर्षीय कामी Rita Sherpa दुनिया की सबसे ऊंची, 8,848 मीटर की चोटी पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचे।
शंगरी-ला नेपाल ट्रेक के प्रबंध निदेशक जिबान घिमिरे ने बताया कि कामी रीता Sherpa एल्पाइन एस्सेंट्स एवरेस्ट एक्सपीडिशन का हिस्सा थे। नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आंग शेरिंग Sherpa ने बताया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं।
उनसे पहले एपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा रिकॉर्ड 21 बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। इस मौसम में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचने का सपना लेकर गए दस लोग मौत के मुंह में समा गए।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।