विविध

1000 सीढ़ियां चढ़कर माँ चामुंडा के दर्शन करने पहुँचे राहुल गांधी

चोटिला (गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरेंद्रनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध चोटिला मंदिर में आज पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में अपने तीसरे और अंतिम दिन के अभियान की शुरूआत की। राहुल करीब एक हजार सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी पर स्थित मंदिर में देवी मां चामुंडा के दर्शन के लिए पहुंचे। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दो दिन पहले राहुल ने सौराष्ट्र स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करके राज्य में अभियान की शुरूआत की थी।

आज राहुल पटेल समुदाय के ईष्ट के दर्शन के लिए कागवाड़ जिले में खोडल धाम मंदिर भी जाएंगे। राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभियान के दौरान राहुल के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए जाने का उद्देश्य भाजपा के ‘‘कट्टर हिंदूवादी रुख’’ के मुकाबले में आना है। राहुल ने आज सुबह राजकोट से दौरा शुरू किया। फिर वे चोटिला पहुंचे जो आज के अभियान का पहला चरण है। इसके बाद तत्काल वहां सीढ़ियां चढ़ने लगे। वह बिना रूके लगभग 15 मिनट में एक हजार सीढ़ियां चढ़ गए। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और फिर पुजारियों ने उन्हें इस धार्मिक स्थल के महत्व के बारे में बताया।

बाद में राहुल मंदिर से बाहर आए और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए 15 मिनट में नीचे उतर आए। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ जानबूझकर पार्टी को हिंदू-विरोधी की तरह पेश कर रहे हैं। दोषी ने कहा, ”राहुल गांधी अपने दौरे में विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं, इसका उद्देश्य भाजपा और संघ के कट्टर हिंदुत्व के अभियान का मुकाबला करना है। भाजपा और संघ ने जानबूझकर कांग्रेस को हिंदू-विरोधी की तरह पेश किया है जो कि सच नहीं है।’’ हालांकि राज्य के भाजपा प्रवक्ता राजू ध्रुव ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी बीते कई वर्षों से किसी राज्य में चुनाव नहीं जीत रही है इसीलिए उन्होंने मंदिरों और धर्मस्थलों पर जाना शुरू कर दिया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot