जन संसदसत्ता पक्ष
Politics of Performance की जीत है—अमित शाह
पूरे प्रचार के दौरान कांग्रेस द्वारा हर बार प्रचार का स्तर नीचे ले जाने का प्रयास हुआ। अलग-अलग प्रकार की अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया गया। जातिवाद को भड़काने का भी प्रयास हुआ, लेकिन गुजरात की जनता ने मोदी जी की पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस में अपना भरोसा दिखाते हुए एक बार फिर से हमें सेवा का मौक़ा दिया।
हिमाचल प्रदेश की जनता ने मोदी जी के हिमाचल के साथ अटूट रिश्ते को और मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी में अपनी श्रद्धा जताई है। और दो-तिहाई बहुमत से हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
हमें, हिमाचल प्रदेश में 2012 में 38.47% वोट मिले थे, इस बार हमें 48.6% वोट प्राप्त हुए हैं। अर्थात् भाजपा के वोट शेयर में पिछले बार की तुलना में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।