विविध

डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

Mahendra Nath Pandey Appointed Uttar Pradesh BJP Chief
Mahendra Nath Pandey Appointed Uttar Pradesh BJP Chief

चंदौली से सांसद Mahendra Nath Pandey केन्द्र में हैं मानव संसाधन राज्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह सवाल सूबे में हर किसी जुबान पर था, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली से भाजपा सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय (Mahendra Nath Pandey) को भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी है। पाण्डेय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे, जो विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाये गये थे।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद केशव के सरकार में शामिल होने के बाद से यह सवाल आम हो चला था कि भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? पार्टी संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद के सिद्धान्त के मुताबिक केशव का हटना तय माना जा रहा था, लेकिन यह भी माना जा रहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए केशव निकाय चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बने रह सकते हैं।

लेकिन गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह के पत्र ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में पिछड़े वर्ग से आने वाले बाबू राम निशाद समेत कई नेताओं को लेकर चर्चा चल रही थी। चंदौली से भाजपा सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय मौजूदा समय में केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं। इस तरह एक व्यक्ति एक पद के तौर पर पाण्डेय को भी केन्द्र में मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएचडी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर पाण्डेय को संगठन चलाने का पुराना अनुभव है। वह संगठन का चुनाव कराने से लेकर प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। प्रदेश सरकार से लेकर केन्द्र में मंत्री पद भी सुशोभित किए हैं। मूलत: गाजीपुर जिले के पाखापुर गांव के रहने वाले पाण्डेय का एक पता बनारस में भी है। पाण्डेय पहली बार 1991 में गाजीपुर के सैदपुर से विधायक चुने गए। इसके बाद दोबारा वह 1996 में विधायक हुए। 1997 में वह मिनिस्टर आफ स्टेट हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट बनाए गए। 1998 में उन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया। 2000 से 2002 तक पंचायती राज मंत्री के रूप में वह प्रदेश में प्रभावी ढंग से उभरे। इसके बाद वह कई चुनाव हार गए लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव में 16वीं लोकसभा के लिए चंदौली से चुने गए।

— एक नजर–

महेन्द्र पाण्डेय : परिचय 
नाम- Mahendra Nath Pandey
पिता का नाम – स्व. सुधाकर पाण्डेय 
जन्म तिथि – 15 अक्टूबर 1957
शिक्षा – एमए, मास्टर आफ जर्नलिज्म, पीएचडी (हिन्दी)।
पत्नी – प्रतिमा पाण्डेय 
व्यवसाय – खेती

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot