Corruption Free होगा परिवहन विभाग

स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग पहले गले तक भ्रष्टाचार में डूबा रहता था। लेकिन अब इसे भ्रष्टाचार मुक्त किया जा रहा है। कई आरटीओ एवं आरएम के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

कुछ की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी। रही बात डग्गामार वाहनों की तो हर मार्ग पर सधन जांच की जा रही है। हजारों की तादाद में ऐसे वाहनों को सीज किया गया है।

यह अभियान जारी रहेगा। क्योंकि कुछ मार्गों पर फिर गड़बड़ होने की सूचनाएं आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बस स्टेशन एवं आरएम कार्यालय गंदगी से पटे रहते थे, अब वहां पर सफाई दिखने लगी है। यात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बसों की संख्या बढ़ायी जायेगी। सुरक्षित एवं सुविधा युक्त यात्रा कराने के लिए परिवहन विभाग कटिबद्ध है। मैं स्वयं डिपो एवं बस स्टेशनों का निरीक्षण करता रहता हूं। पहले की तुलना में बहुत बदलाव दिखने लगा है। इसकी तारीफ बसों में यात्रा करने वाले यात्री भी करते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot