विविध

बॉलीवुड सितारों ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसले की प्रशंसा की

मुंबई। फरहान अख्तर, अनुपम खेर और रवीना टंडन सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ अदालत के फैसले की सराहना की। सीबीआई के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को वर्ष 2002 के एक मामले में आज दोषी ठहराया। उन पर दो महिला अनुयायियों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था।फैसले के बाद पंजाब और हरियाणा में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई, जिसमें अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है और 250 लोग घायल हुए हैं। फरहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘जो तोड़फोड़ कर रहे हैं और जो इसे होने दे रहे हैं, कृपया यह कल्पना कीजिए कि बलात्कारियों के समर्थन में हिंसा को देखकर पीड़ित क्या महसूस कर रहे होंगे।

खेर ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने अनुयायियों को हिंसा सिखायी है। यह नासमझी है और सरकार को इसे रोकने के लिए पूरे बल प्रयोग की जरूरत है।’’ रवीना ने कहा, ‘‘जिस तरह से अनुयायी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दंगे कर रहे हैं, महज उससे ही पंथ के बारे में सबकुछ साबित हो जाता है…इन गुंडों की शर्मनाक हरकत को देखकर दुख हो रहा है।’’ फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा, ‘‘हमारी न्यायपालिका को शुक्रिया, लोकतंत्र जिंदा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot