विविध

सीतारमन पोत के जरिए पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले महिला दल को दिखाएंगी हरी झंडी

पणजी। Defense Minister निर्मला सीतारमन शनिवार को पोत के जरिए पृथ्वी की परिक्रमा के अभियान पर निकलने वाले भारतीय नौसेना की महिला क्रू सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। पत्र सूचना कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पोत के जरिए विश्व की परिक्रमा करने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान का प्रबंधन जिन क्रू सदस्यों के हाथ में है उसमें सभी सदस्य महिलाएं हैं। इसमें कहा गया, ‘‘रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन पणजी के समीप वेरेम में आईएनएस मांडोवी बोट पूल में 10 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे ‘नाविक सागर परिक्रमा’ अभियान को हरी झंडी दिखाएंगी।

 

महिला क्रू सदस्य भारत में निर्मित आइएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पृथ्वी की परिक्रमा करेंगी। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2018 के आसपास यह परिक्रमा पूरी होगी। इस दौरान दल कई महासागरों से होकर गुजरेगा। उन्होंने बताया कि पूरी दूरी पांच चरणों में तय की जाएगी और क्रू को राशन भरवाने तथा मरम्मत के कार्यों के लिए चार बंदरगाहों पर रुकना होगा। प्रवक्ता ने बताया कि क्रू सदस्य आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रुकेंगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot