विविध

विश्वजीत राणे-प्रतापसिंह राणे भविष्य में नहीं लड़ेंगे चुनाव

Vishwajit Pratapsingh Rane
Vishwajit Pratapsingh Rane

विश्वजीत राणे गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उनके पिता, कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

प्रतापसिंह राणे (78) पोरियम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।

वह राज्य में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

उन्होंने राजनीति में इस साल 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

यहां संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न का जवाब देते हुए विश्वजीत राणे ने कहा, “मेरे पिता अब दोबारा चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं।

वह इस बार भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया था।

’’ इस साल फरवरी में आयोजित विधानसभा चुनाव में दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस से विधायक चुने गए थे।

हालांकि विश्वजीत वालपोई से अपनी सीट और कांग्रेस पार्टी दोनों छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

बाद में विश्वजीत भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। अब वह वालपोई से 23 अगस्त को उपचुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा नेता विश्वजीत ने बताया कि उनके पिता मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं लेकिन वह वालपोई में उनके खिलाफ अभियान नहीं चला रहे हैं।

कांग्रेस ने विश्वजीत के खिलाफ पूर्व गृह मंत्री रवि नायक के बेटे रॉय नायक को खड़ा किया है।

विश्वजीत राणे का दावा है कि सत्तारी तालुका में वास्तव में कांग्रेस अस्तित्वहीन हो गई है।

उन्होंने कहा, “सत्तारी तालुका पूरी तरह से भगवामय हो चुका है। भाजपा के लिए यहां समर्थन बढ़ रहा है और कांग्रेस के मेरे पहले वाले समर्थक अब भाजपा में हैं।’

‘कांग्रेस ने विश्वजीत के खिलाफ पूर्व गृह मंत्री रवि नायक के बेटे रॉय नायक को खड़ा किया है।

वहीं विश्वजीत राणे का दावा है कि सत्तारी तालुका में वास्तव में कांग्रेस अस्तित्वहीन हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘सत्तारी तालुका पूरी तरह से भगवामय हो चुका है।

भाजपा के लिए यहां समर्थन बढ़ रहा है और कांग्रेस के मेरे पहले वाले समर्थक अब भाजपा में हैं।’

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot